शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. flowers for shiva worship

शिवपुराण में वर्णित हैं शिव के प्रिय फूल, जानिए हर फूल का वरदान

शिवपुराण में वर्णित हैं शिव के प्रिय फूल, जानिए हर फूल का वरदान - flowers for shiva worship
शिवपुराण के अनुसार शिवजी को इस पुष्पों को अर्पण करने से मनवांछित परिणाम प्राप्त होता है। 
* लाल व सफेद आंकड़े के पुष्प से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
 
* भगवान शिव की पूजा चमेली के पुष्प से करने पर वाहन सुख मिलता है। 
 
* अलसी के पुष्प से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है। 
 
* शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है। 
 
* बेला के पुष्प से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है। 
 
* जूही के पुष्प से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। 
 
* कनेर के पुष्प से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं। 
 
* हरसिंगार के पुष्प से पूजन करने पर सुख-संपत्ति में वृद्धि होती है।
 
* धतूरे के पुष्प से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
 
* लाल डंठल वाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है। 
 
* दूर्वा से भगवान शिव की पूजा करने पर उम्र बढ़ती है।