गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. mangal in kumbh rashi
Written By

कुंभ राशि में मंगल : जानिए आपके लिए है कितना 'मंगल'

कुंभ राशि में मंगल : जानिए आपके लिए है कितना 'मंगल' - mangal in kumbh rashi
मंगल ग्रह पराक्रम, साहस, नेतृत्व क्षमता, हमारी मानसिक और शारीरिक शक्ति, रोमांच, दृढ़ता, बिंदासपन, ध्यान, प्रेरणा, उत्साह, आत्मसंयम, उत्तेजना और क्रोध का प्रतीक है। 
उच्च की राशि मकर में 45 दिनों तक रहने के बाद मंगल ने 11  दिसंंबर, 2016 से कुंभ राशि में प्रवेश किया है जो 20 जनवरी, 2017 तक रहेगा। यह पारगमन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह केतु के साथ युति भी करेगा। मंगल के इस भ्रमण से कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। जानिए मंगल का परिभ्रमण आप पर क्या करेगा असर...  
 
मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहा है। इस अवधि में आप अधिक आशावादी, आत्मविश्वासी और आनंदित रहेंगे। आप किसी नर्इ चीज में रूचि बढ़ा सकते हैं। आप अपने आत्मसुधार पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। अपनी व्यक्तिगत उन्नति के लिए नए अवसरों को तलाशने का ये अनुकूल समय होगा। आपकी ऊर्जा और ताकत उच्च स्तर पर होगी। किसी प्रकार की तीव्र बहस से बचें, क्यूंकि इससे गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आक्रामक बनने की कोशिश ना करें।
 
वृषभ राशि
मंगल दसवें भाव से पारगमन कर रहा है। अगर आप विस्तार या विकास की तलाश कर रहे हैं, तो यह अच्छा समय होगा। नए उद्यमों में भी सफलता मिलेगी। काम आसानी से पूरे होंगे और कई मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। इस अवधि में कड़ी मेहनत से लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आपके कार्य करने की गति बढ़ने की संभावना है। लेकिन सहकर्मियों के साथ संबंध तनावपूर्ण ना हो, इसे लेकर आपको सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर और खासतौर से सीनियर्स से बातचीत के दौरान सचेत रहें। विनम्र एवं धैर्यशील बनना होगा। 
 
मिथुन राशि
मंगल नौवें भाव से पारगमन कर रहा है। इस अवधि में, पिता के साथ बहस और गलतफहमियां हो सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कुछ अवसरों पर आप चिड़चिड़ा या बेचेन महसूस कर सकते हैं। आत्मसंयम को बनाए रखने में कठिनार्इयां आ सकती है। इस अवधि में आकस्मिक लाभ हो सकते हैं। प्रतिद्वंदी आपके लिए परेशानियां खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहना होगा।   

कर्क राशि
मंगल आपकी राशि से आठवें भाव में पारगमन कर रहा है। बहुत मेहनत करनी होगी और सकारात्मक रहना होगा। भावनात्मक और मानसिक रूप से परेशान रहने के कारण आप दैनिक पेशेवर कार्यों पर फोकस करने में सक्षम नहीं हो सकते। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो बहुत सारी बाधाओं का सामना कर सकते हैं। नए विचारों के साथ आगे बढ़ना आपको मुश्किल कार्य लग सकता है। इस पारगमन के कारण लव लाइफ गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। अपने व्यक्तिगत मसलों का प्रभाव कार्यस्थल पर अपने प्रदर्शन पर ना आने दें।  
 
सिंह राशि 
मंगल सातवें भाव से पारगमन कर रहा है। इस चरण में, आपकी आक्रामकता और क्रोध का स्तर बढ़ सकता है,शांत बने रहने के लिए बेहतर प्रयास करने होंगे। आप गुस्से और आवेग को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हुए, तो अनावश्यक बहस और विवाद हो सकते हैं। आने वाले दिनों में आपके जीवनसाथी और व्यापार साझेदार से आपके रिश्ते कुछ परेशानियों के साक्षी बनेंगे। 
 
कन्या राशि 
मंगल आपकी कुंडली के छठें भाव से पारगमन कर रहा है। चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करने में सक्षम होंगे और उन्हें दुश्मनों के पाले में फेंकने में सक्षम होंगे। कर्इ कार्यों को यथासंभव पूरा करना पसंद करेंगे। हालांकि, आप बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर कुछ आकस्मिक स्थितियां सामने आकर आपको हतोत्साहित कर सकती है। अपने आप को अत्यधिक ना थकाएं।  

तुला राशि 
मंगल पांचवें भाव में से पारगमन कर रहा है। रिश्तों और उससे संबंधित मामलों को लेकर यह पेचीदा समय होगा। दैनिक जिंदगी में विलंब और बाधाएं हो सकती है। अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को संतुलित करने की कोशिश करें। इस चरण में विद्यार्थी व्याकुलता का सामना कर सकते हैं। एकाग्रता की कमी हो सकती है। दोस्तों और करीबी लोगों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।   
 
वृश्चिक राशि 
मंगल चौथे भाव में से पारगमन कर रहा है। ये विशेष पारगमन जिंदगी की राह में चुनौतियों के संकेत देता है। कुछ असंतोष आपके घर की शांति और समरसता को प्रभावित कर सकते हैं। शारीरिक जोखिम की गतिविधियों को टालें और सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दें। पद और प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहें और किसी के भी साथ झगड़ा और तर्क-वितर्क करने से बचें। इस अवधि में संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। मातृ पक्ष के रिश्तेदारों से कुछ परेशानियां होने की संभावना है। मां की सेहत का खास ख्याल रखें। अपने पेशे से जुड़ी चीजों को हल्के में ना लें। 
 
धनु राशि 
मंगल तीसरे भाव से पारगमन कर रहा है। कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। इस अवधि में आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलने की संभावना है। आप इस बात के साक्षी बनेंगे कि लोग आपको अच्छी तरह से समझ रहे हैं और आपकी सहायता करने के लिए तैयार है। दूसरों से सम्मान भी प्राप्त करेंगे। यात्रा के जरिए लाभ मिलने के संकेत मिल रहे है। अधिकतर कार्य फलदायक साबित होंगे। 

मकर राशि 
मंगल दूसरे भाव में से पारगमन कर रहा है। यह आपकी सामान्य जिंदगी के लिए लाभदायक होगा सहयोगियों के जरिए लाभ होगा। आय के नए स्रोतों से भी आपको लाभ मिलने की आशा है। आशावादी और सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आराम और सुधार के लिए खर्च होने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर माहौल कुछ हद तक अस्थिर रहने से आपके लिए अच्छा यही होगा कि व्यंग्यात्मक टिप्पणियों से बचें। 
 
कुंभ राशि
मंगल आपके लग्न में से पारगमन कर रहा है। अधिक दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से काम करेंगे। आत्मविश्वास और अहंकार के बीच के भेद को समझना होगा। इसे ध्यान में रखकर ही दूसरों के साथ व्यवहार करें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी और बुखार जैसी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका रहेगी। जल्दबाजी में गाड़ी चलाने से बचना होगा। एक्सीडेंट, चोट और घाव मुमकिन है। इन दिनों आप जो भी गतिविधि करते हैं उसे लेकर सतर्क रहना होगा। धन-संबंधी लेनदेन में सावधानी बरतें।  
 
मीन राशि 
मंगल दसवें भाव में से पारगमन कर रहा है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। फालतू मामलों में आप अपना समय और उर्जा बर्बाद ना करें। दैनिक कार्यों की अच्छी तरह से योजना बनानी होगी। पैर या टखने पर चोट लगने की संभावना है, सावधान रहें। आपकी किसी बात का गलत अर्थ निकालने की संभावना है। बातचीत के दौरान बहुत सावधानी बरतें। 
ये भी पढ़ें
जब द्रोपदी की लाज बचाने आए भगवान श्रीकृष्ण