शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: लखनऊ , गुरुवार, 30 सितम्बर 2010 (18:48 IST)

मथुरा में सन्नाटा, मुजफ्फरनगर में फ्लैग मार्च

मथुरा में सन्नाटा, मुजफ्फरनगर में फ्लैग मार्च -
उत्तरप्रदेश में गुरुवार को उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा अयोध्या विवाद का फैसला सुनाए जाने से पूर्व सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने मुस्तैदी के साथ कई स्थानों पर फ्लैग मार्च भी किया।

मथुरा में सन्नाटा : मथुरा में कड़ी चौकसी के बीच बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार खुले होने के बावजूद ग्राहकों का अभाव देखा गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संहित ब्रज के सभी मंदिरों में दर्शन करने के लिए आने वाले स्थानीय तथा बाहरी श्रद्धालुओं में खासी कमी देखी गई। पूरे महौल में एक अजीब सी नीरवता छाई रही।

मुजफ्फरनगर में फ्लैग मार्च : अयोध्या प्रकरण को दृष्टि में रखते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए है। सरकारी दफ्तरों व अदालतों में 12 बजें से ही सन्नाटा हो गया। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा फ्लैग मार्च किया गया। (भाषा)