शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता

भारी पड़ा छेड़छाड़ का विरोध, नहर में फेंका...

भारी पड़ा छेड़छाड़ का विरोध, नहर में फेंका... -
FILE
सतना। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में नहर पर कपड़े धो रही 16 साल की लड़की के साथ वहां मौजूद एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो युवक ने उसे उठाकर नहर में फेंक दिया और भाग गया।

वहां मौजूद लोगों ने पानी में कूदकर किसी तरह पीड़िता को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को सतना जिले की कोटर चौकी क्षेत्र के ग्राम अबेर मे पुरवा नहर पर कपड़े धोने गई (16) वर्षीय गीतांजली सोंधिया ने एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर विरोध किया तो आरोपी रंजीत ने उसे धक्का देकर नहर में गिरा दिया और वहां से भाग गया।

बाद में वहां मौजूद कुछ लोगों ने पीड़िता को नहर से बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में अस्पताल मे दाखिल कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। (वार्ता)