शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

कोलकाता में मूसलधार वर्षा

कोलकाता में मूसलधार वर्षा -
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से राजधानी कोलकाता में मूसलधार वर्षा हुई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि शहर में गुरुवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 55.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है और कई इलाकों से परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की खबर मिली है। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटे के दौरान और वर्षा होने की भविष्यवाणी की है।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक ब्रिगेड परेड मैदान में पार्टी के वार्षिक बलिदान दिवस रैली में भाग लेने के लिए भारी वर्षा के बावजूद एकत्र हो रहे हैं। (भाषा)