शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की का किया रेप

नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की का किया रेप -
FILE
विशाखापत्तनम। जिले के भीमुनीपतनम शहर के येगुवपेटा इलाके में 15 साल के एक लड़के ने सात साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की के अभिभावकों ने भीमुनीपतनम पुलिस के समक्ष आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को फुसलाया। लड़की आरोपी के ही समुदाय और इलाके की है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पीड़िता को इलाज और चिकित्सा जांच के लिए विशाखापत्तम के किंग जॉर्ज अस्पताल में भेजा गया।

पुलिस के अनुसार लड़की कल रात राशन का सामान खरीदने के लिए अपने घर के पास की एक दुकान में गई तब आरोपी उसे कथित तौर पर अपने घर में ले गया। तब उसके घर पर कोई नहीं था।

आरोपी ने पीड़िता को मारा और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद लड़की खराब हालत में रोते हुई अपनी घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। जब लड़के की तलाश की गयी तो उसे फरार पाया गया। (भाषा)