शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: सुल्तानपुर , शुक्रवार, 14 मार्च 2014 (16:58 IST)

अमेठी में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे वरुण गांधी

अमेठी में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे वरुण गांधी -
FILE
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव वरुण गांधी अपने चचेरे भाई और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

पिछले 3 दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार अभियान में लगे वरुण गांधी ने गुरुवार को यहां कहा कि वे स्वच्छ राजनीति में विश्वास रखते हैं और अपने विरोधी के खिलाफ स्तरहीन प्रचार नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं स्वच्छ राजनीति में विश्वास रखता हूं और वे रिश्तों को खास तवज्जो देते हैं। राजनीति में शिष्टाचार बेहद जरूरी है और किसी को भी लक्ष्मण रेखा पार करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पड़ोस के संसदीय क्षेत्र अमेठी से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी के खिलाफ वे किसी प्रकार का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

पीलीभीत संसदीय सीट से सांसद वरुण गांधी को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

सुल्तानपुर संसदीय सीट से वरुण गांधी ने खुद ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, क्योंकि यह सीट उनके पिता स्व. संजय गांधी की राजनीतिक कर्मभूमि थी। (वार्ता)