शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. सुरक्षा बलों ने हजारों बाढ़ प्रभावितों को बचाया
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 8 अक्टूबर 2009 (22:58 IST)

सुरक्षा बलों ने हजारों बाढ़ प्रभावितों को बचाया

Forces rescue thousands flood affected | सुरक्षा बलों ने हजारों बाढ़ प्रभावितों को बचाया
आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सशस्त्र सेनाओं द्वारा राहत एवं बचाव के सभी प्रयास किये जा रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित इन दोनों राज्यों में अब तक सशस्त्र सेनाओं द्वारा 3600 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सेना के दो दस्ते कुर्नूल और विजयवाड़ा में बाढ़ राहत कार्यों में संलग्न हैं जबकि एक दस्ता गुंटूर जिले में राहत कार्यों में लगा हुआ है। कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए सेना ने कारवार जिले से अपना दस्ता हटा दिया है।

नौसेना ने भी कर्नाटक के कुर्नूल जिले से अपने तीन गोताखोर दलों को वापस बुला लिया है । कन्नड़ और कारवार जिले में दो गोताखोर दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में नौसेना के दल बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। नौसेना के दलों द्वारा अब तक 1740 लोगों को बचाया जा चुका है।

भारतीय वायु सेना के इस समय 32 हवाई जहाज और हेलिकाप्टर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। अब तक बाढ़ में फँसे 1100 लोगों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है।