शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 8 दिसंबर 2008 (22:31 IST)

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने ईद की बधाई दी

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने ईद की बधाई दी -
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने सोमवार को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने बधाई संदेश में कहा इस शुभ अवसर पर हमें देश की भलाई के लिए साथ मिलकर शांति, भाईचारा, खुशहाली और एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा देश की बहुसांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को शांति और सौहार्द के लिए काम करना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व पैगंबर इब्राहिम द्वारा दिए गए बलिदान की भावना की याद दिलाता है और यह इनसान के खुदा के प्रति लगाव को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने कहा त्योहार बलिदान की पराकाष्ठा का प्रतीक है। यह दिन सद्भावनापूर्ण माहौल में उन जरूरतमंदों और वंचितों के प्रति सहानुभूति और दयापूर्ण व्यवहार पर जोर देता है।

उन्होंने इस अवसर पर भाईचारा, अपने सांस्कृतिक संबंधों एवं राष्ट्रीय एकता को और मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।