शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 10 दिसंबर 2012 (19:14 IST)

टोनी ब्लेयर : बहुसंस्कृतिवाद अब भी समस्या

टोनी ब्लेयर : बहुसंस्कृतिवाद अब भी समस्या -
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का मानना है कि बहुसंस्कृतिवाद अब भी सीरिया जैसे देशों में एक समस्या बना हुआ है।

उन्होंने आज 'बेहतरीन सामाजिक व्यवस्था' के लिए भारत की प्रशंसा की, जिसमें धर्मों की विविधता है। ब्लेयर ने कहा कि भारत आस्था के बारे में सीखने के लिए 'आकर्षक स्थल' है। वर्ष 1997 से दशक के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे ब्लेयर ने कहा कि आस्था को लेकर प्रतिबद्धता बहुत अच्छा और बहुत बुरा दोनों कर सकती है। दुनिया में ज्यादातर जटिल मुद्दों के धार्मिक आयाम हैं।

टोनी ब्लेयर फाउंडेशन और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के बीच आस्था और वैश्वीकरण पहल में शामिल होने को लेकर हुए समझौते के मौके पर अध्यक्षीय भाषण में ब्लेयर ने भारत के बहुसांस्कृतिक एवं बहुधार्मिक समाज की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, भारत का समाज बेहतरीन है। यहां धर्मों की विविधता है और यह मुस्लिम आबादी वाले सबसे बड़े देशों में से एक है और यह धर्म के बारे में सीखने तथा अध्ययन करने के लिए आकर्षक स्थल है। (भाषा)