शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: कोलंबो , सोमवार, 21 मार्च 2011 (12:01 IST)

श्रीलंका के बौद्ध धर्मस्थलों के लिए विशेष ट्रेनें

श्रीलंका के बौद्ध धर्मस्थलों के लिए विशेष ट्रेनें -
श्रीलंका के बौद्ध धार्मिक स्थानों के लिए भारत दक्षिण राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से विशेष ट्रेनों को चलाने की योजना पर विचार कर रहा है।

भारत के उच्चायुक्त अशोक के कांत ने अंतरराष्ट्रीय बुद्ध सम्मेलन के दौरान बताया कि दोनों देश धार्मिक और सांस्कृतिक बंधनों को मजबूत कर रहे हैं और भारतीय रेलवे ‘दंबादीव वंदना’ नाम की एक विशेष ट्रेन को इस साल के अंत तक चलाने की योजना पर विचार कर रहा है।

यह ट्रेन चेन्नई से श्रीलंका के बौद्ध धार्मिक स्थानों के लिए चलेगी। (भाषा)