शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

विशाल शेखर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार

विशाल शेखर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार -
हांगकांग में एशियाई फिल्म महोत्सव में सुपरहिट हिंदी सिनेमा 'ओम शांति ओम' में संगीत के लिए विशाल शेखर को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला है। इस महोत्सव में दक्षिण कोरियाई सिनेमा सीक्रेट सनशाइन ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई पुरस्कार झटके।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक ली चांग दोंग, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता टोनी लियुंग चिउ वाई (लस्ट कासन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री जेओन दो वेओन, (सीक्रेट सनशाइन), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सुन होंगलेइ (मो गोल), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री जाओन चेन (द सन आल्सो राइज) रहीं।