शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. नीलाम होंगी भारतीयों की कृतियाँ
Written By भाषा
Last Modified: लंदन (भाषा) , सोमवार, 1 जून 2009 (21:23 IST)

नीलाम होंगी भारतीयों की कृतियाँ

Criation of Indian Artists will be in auction | नीलाम होंगी भारतीयों की कृतियाँ
दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व के 13 देशों के कलाकारों की कृतियाँ तीन जून को बोनहांस में नीलाम होंगी। इन कलाकारों में एफएन सूजा, एसएच रजा और जैमिनी राय जैसे भारतीय कलाकारों के नाम भी शामिल हैं।

नीलामी में सूजा की नौ कृतियाँ शामिल होंगी, जिनमें स्टिल लाइफ, विद थ्री फिशेस और नाइट लैंडस्केप भी शामिल हैं।

बोनहांस में मध्यपूर्व कला की प्रमुख मेहरीन रिजवी खुर्शीद ने बताया इस नीलामी से मध्यपूर्व के कलाकारों को यूरोप और विश्व के अन्य कला केंद्रों में अपना काम प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

नीलामी में ईरान और पाकिस्तान के भी कई कलाकारों की कृतियों को रखा जाएगा।