शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: टोक्यो , शुक्रवार, 28 सितम्बर 2012 (17:13 IST)

खत में फूल नहीं गोली थी..!

खत में फूल नहीं गोली थी..! -
टोक्यो में चीनी दूतावास को एक चिट्ठी मिली है, जिसमें बंदूक की गोली बंद थी। भेजने वाले के नाम की जगह लिफाफे पर जापानी प्रधानमंत्री का नाम लिखा है।

दोनों देशों के बीच क्षेत्रीयता संबंधी विवाद के बीच इस चिट्ठी के पहुंचने के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है। जिजी प्रेस ने बताया है कि राइफल की गोली वाला यह लिफाफा गुरुवार सुबह दूतावास आया।

प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रवक्ता ने केवल इतना कहा कि प्रधानमंत्री ने गोली नहीं भेजी है। इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई किए जाने के बारे में उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया।

लिफाफे पर भेजने वाले के नाम की जगह ‘योशिहिको नोदा’ लिखा होने के कारण दूतावास अधिकारी इस मामले को पुलिस के पास ले गए। एजेंसी ने जांच अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। (भाषा)