शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता

कैलिफोर्निया में शेर ने ली कर्मचारी की जान

कैलिफोर्निया में शेर ने ली कर्मचारी की जान -
FL
सान फ्रांसिस्को। अमेरिका में मध्य कैलिफोर्निया के निजी वन्य जीव अभयारण्य में अफ्रीकी शेर के हमले में एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई है। हालांकि अभयारण्य के कर्मचारियों ने इस शेर को भी मार दिया है।

फ्रेस्नो काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता रॉबर्ट मिलर ने कहा कि अभयारण्य के प्रमुख ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जब तक दूसरे कर्मचारी उसे बचाने के लिए दौड़े तब तक वह महिला शेर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उन्होंने शेर से उसे छुड़ाने के लिए गोली मार दी। महिला की उसी समय मौत हो गई थी।

इस अभयारण्‍य की देखरेख एक निजी समूह द्वारा की जाती है। जहां यह 26 वर्षीय महिला प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत थी। शेर के पिंजरे में जाने पर उसने उस पर हमला कर दिया। (वार्ता)