शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. ऑस्ट्रेलिया में खोजा गया दुर्लभ हिमखंड
Written By भाषा
Last Modified: सिडनी (भाषा) , गुरुवार, 12 नवंबर 2009 (14:26 IST)

ऑस्ट्रेलिया में खोजा गया दुर्लभ हिमखंड

Glashiar Antarktica  Australia  Iland | ऑस्ट्रेलिया में खोजा गया दुर्लभ हिमखंड
अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक हिमखंड खोजा गया है, जो अब तक उत्तरी जल क्षेत्र में देखा गया दुर्लभ हिमखंड माना जा रहा है।

मैक्वेरी आइलैंड में कार्यरत ऑस्ट्रेलियाई अंटार्कटिक प्रखंड के शोधकर्ताओं ने तस्मानिया के दक्षिण पूर्व में करीब 1500 किलोमीटर की दूरी पर पिछले गुरुवार को पहली बार हिमखंड देखा।

ऑस्ट्रेलियाई अंटार्कटिक डिवीजन के हिमशैल वैज्ञानिक नील युंग ने बताया कि हिमखंड करीब 160 फुट ऊँचा तथा 1640 फुट लंबा है और यह संभवत: वर्ष 2000 से 2003 के बीच अंटार्कटिका की रौस आइस शेल्फ के टूटने से बने कई बड़े-बड़े हिमखंडों में से एक है।

पिछले कुछ सालों में सागर के रुख के साथ कई हिमखंड धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ते रहते हैं, लेकिन उत्तर के गर्म जल में किसी हिमखंड का इतनी दूर तक बह आना अपने आप में काफी असामान्य बात है। वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तर की ओर अपनी यात्रा के दौरान यह हिमखंड तेजी से टूट कर पिघल जाएगा।