शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. आप फैक्टर
Written By भाषा

मोदी को चुनौती, केजरीवाल की बनारस रैली पर रोक

मोदी को चुनौती, केजरीवाल की बनारस रैली पर रोक -
FILE
वाराणसी। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपनी 23 मार्च की बनारस रैली नहीं कर पाएंगे। पार्टी की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर वैभव माहेश्वरी ने बताया कि अब यह रैली 25 मार्च को होगी।

एक जानकारी के मुताबिक यूपी में विधान परिषद के चुनाव की वजह से अरविंद केजरीवाल को 23 मार्च को बनारस में रैली की इजाजत नहीं।

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल बनारस में मोदी को लोकसभा चुनाव में चुनौती देने वाले हैं। इस रैली के माध्यम से वे चुनाव लड़ने के लिए बनारस के लोगों की राय भी लेना चाहते थे। यदि अरविन्द यहां से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें अन्य पार्टियों से भी सहयोग मिलने की उम्मीद है।