शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. Lakshmi Aarti in Hindi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (09:31 IST)

लक्ष्मी जी की आरती

लक्ष्मी जी की आरती | Lakshmi Aarti in Hindi
माता लक्ष्मी या महालक्ष्मी की पूजा शुक्रवार, महालक्ष्मी व्रत, दीपावली और कार्तिक मास में की जाती है। इस अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद माता मां लक्ष्मीजी की आरती की आती है। आओ पढ़ते हैं मां लक्ष्मीजी की आरती ( Lakshmi Aarti in Hindi )।

 
 
मां लक्ष्मी जी की आरती ( Lakshmi Aarti in Hindi )
 
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुम को निश दिन सेवत, हर विष्णु विधाता....
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
जिस घर तुम रहती सब सद्‍गुण आता
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
।। इति लक्ष्मी आरती संपूर्णम ।।