रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. ऑनलाइन पत्रकारिता का डेढ़ दशक
  3. वेबदुनिया के 15 वर्ष
  4. 2014
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 सितम्बर 2014 (16:32 IST)

2014

वेबदुनिया
वेबदुनिया के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण रहा, जब 15 सितंबर 2014 को हिन्दी दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 'वेबदुनिया' को हिन्‍दी सेवा के लिए सम्मानित किया।
 

 
वेबदुनिया द्वारा हिन्दी और प्रादेशिक भाषाओं के प्रसार और नवाचार के लिए अतुलनीय योगदान पर राज्य सरकार द्वारा इस पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वेबदुनिया के सीईओ विनय छजलानी के प्रयासों की प्रशंसा की। वेबदुनिया के नेशनल हेड (बिजनेस) विशाल डाकोलिया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने वेबदुनिया के कंटेंट के साथ ही उसके प्रस्तुतीकरण की भी प्रशंसा की।