शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. योग
  3. आलेख
  4. International yoga day 2022 theme
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 जून 2022 (10:53 IST)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 : मानवता के लिए योग, जानिए क्या है इस साल की थीम का राज

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 : मानवता के लिए योग, जानिए क्या है इस साल की थीम का राज - International yoga day 2022 theme
World yoga day 2022 : 21 जून 2022 आज विश्‍व योग दिवस है। सन 2015 से योग दिवस मनाने वर्ष 2014 में योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। इस बार 8वां योग दिवस मनाया जाएगा। हर बार के योगा दिवस की थीम अलग-अलग रही है। इस बार की थीम है- मानवता के लिए योग। आओ जानते हैं कि इस बार की थीम का क्या है राज।
 
योगा डे पर क्या रहेगी इस बार की थीम- What will be the theme of this time on Yoga Day? : इस वर्ष इंटरनेशनल योग डे का 8वां संस्करण 'मानवता के लिए योग' (Yoga for Humanity) विषय के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले 2021 की विषय वस्तु “घर पर योग तथा परिवार के साथ योग” (योगा एट होम एंड योगा विद फैमिली) थी। 
 
पिछले 2 साल से योग लोगों को ऊर्जावान बने रहने एवं कोविड-19 महामारी जैसे कठिन समय के दौरान एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित करने में सहायता कर रहा है। इसीलिए इस बार की थीम 'मानवता के लिए योग' रखी गई है। योग ने कोरोनाकाल में लाखों लोगों की जान बचाई है। इससे यह सिद्ध हुआ कि योग मानव के लिए कितना महत्वपूर्ण है। 
 
आयुष मंत्रालय ने 21 जून 2022 को भारत और दुनिया भर में आयोजित होने वाले 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 प्रदर्शन का मुख्य कार्यक्रम मैसूर, कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 थीम कोविड-19 महामारी के दौरान योग के लाभों पर केंद्रित है।
ये भी पढ़ें
21 जून यानी आज साल का सबसे बड़ा दिन, जानिए 10 खास बातें