शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. रिकॉर्ड
  4. World cup cricket, 13 Record in one match
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (15:53 IST)

विश्वकप के एक मैच में बने 13 वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्वकप के एक मैच में बने 13 वर्ल्ड रिकॉर्ड - World cup cricket, 13 Record in one match
विश्वकप 2015 में हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहा है, लेकिन इसी बीच एक और मैच रहा जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 13 रिकॉर्ड बने। ग्रुप बी के वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में 13 रिकॉर्ड बने, आइए नजर डालते हैं इन 13 विश्व रिकॉर्डों पर। 

1. विश्वकप इतिहास का पहला दोहरा शतक क्रिस गेल ने लगाया, इससे पहले 1996 में गैरी क्रिस्टन ने 188 रन बनाए थे उनका यह रिकॉर्ड डेढ़ से ज्यादा दशकों तक कोई नहीं तोड़ पाया। 
 
2. गेल ने वनडे का सबसे तेज दोहरा (137 गेदों में) शतक बनाया, इससे पहले सहवाग ने 2011 में सबसे तेज दोहरा शतक 140 गेंदों में बनाया था। 
 
3. एक मैच में सबसे ज्यादा 16 छक्के, गेल के पहले एक मैच में 16-16 छक्के रोहित शर्मा व डिविलियर्स लगा चुके हैं। 
 
4. गेल विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 में शतक, वनडे में दोहरा शतक व टेस्ट में तिहरा शतक लगाया है। 
 
5. क्रिस गेल वेस्टइंडीज टीम की ओर से विश्वकप में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर वाले बल्लेबाज बन गए हैं, इससे पहले विवियन रिचर्डस ने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ 189 रन बनाए थे।
 
6. क्रिस गेल पहले गैर भारतीय बल्लेबाज बन गए जिनके नाम वनडे का दोहरा शतक है इसके पहले चार के चारों दोहरे शतक भारतीय खिलाड़ियों के नाम पर हैं। 
 
7. यह पहली बार हुआ है कि दोहरा शतक भारतीय सरजमीं के बाहर बना हैं इसके पहले बनने वाले सभी दोहरे शतक भारतीय सरजमी पर ही बने हैं। 
 
8. वनडे की सबसे बड़ी साझेदारी, गेल और सैम्यूअल्स ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 372 रनों की साझेदारी की। इसके पहले वनडे की सबसे बड़ी साझेदारी सचिन और द्रविड के नाम पर थी, जिन्होंने 1999 में 331 रन जोड़े थे। 
 
9. यह विश्व क्रिकेट में पहली बार हुआ कि गेल और सैम्यूअल्स की जोड़ी ने 300 में से 298 गेंदें खेली।          
 
10. गेल पहले ऑलराउंडर बनें जिन्होंने 200 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। 
 
11. एक ही पारी में दोहरा शतक(गेल) , शतक(सैम्युअल्स 133 रन) पहली बार बना। 
12. यह पहली बार हुआ कि पहला विकेट जीरो पर गिरा फिर भी 372 रन बने।
13. ऑस्ट्रेलिया में पहली बार किसी टीम ने 350 से ज्यादा रन बनाए। 
14. वनडे में पहला शतक भी 24 फरवरी 2010 को लगा था, गेल की तरह सचिन ने भी 147 गेंदें ही खेली थीं।