गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. रिकॉर्ड
  4. Mahendra Singh Dhoni, Saurav Ganguly, World Cup
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 मार्च 2015 (13:31 IST)

लगातार नौ जीत दर्ज कर भारत ने बनाया रिकॉर्ड(वीडियो)

लगातार नौ जीत दर्ज कर भारत ने बनाया रिकॉर्ड(वीडियो) - Mahendra Singh Dhoni, Saurav Ganguly, World Cup
भारतीय टीम ने विश्व कप में लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है। पूर्व चैंपियन टीम इंडिया ने धोनी की अगुआई में विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में मंगलवार को आयरलैंड को हराते हुए भारत की ओर से विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा नौ जीत का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इसके पहले 2003 में सौरव गांगुली की अगुआई में भारतीय टीम ने लगातार आठ मैचों में जीत दर्ज की थी। धोनी अब इस रिकॉर्ड में केवल रिकी पोंटिंग की ऑस्ट्रेलियाई टीम से पीछे है जिसने क्रिकेट महाकुंभ में लगातार 24 जीत दर्ज की हैं।
भारतीय टीम अब विश्व कप में लगातार जीत दर्ज करने के मामले में क्लाइव लॉयड की वेस्टइंडीज की टीम के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने इस विश्व कप में अब तक लगातार पांच मैच जीते हैं। वहीं पिछले विश्व कप 2011 में भारत ने फाइनल समेत लगातार 4 मैच जीते थे।
 
धोनी ने छह मार्च को ही कप्तान के रूप में विदेशों में सर्वाधिक वनडे जीतने का गांगुली (58 जीत) का रिकार्ड तोड़ा था। अब वह विश्व कप में सर्वाधिक मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।
 
उन्होंने 1983 की विश्व चैंपियन टीम के कप्तान कपिल देव (11) (को पीछे छोड़ा) कपिल के बाद मोहम्मद अजहरूद्दीन (10) और गांगुली (नौ) का नंबर आता है।