शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World cup cricket, Umesh Yadav
Written By
Last Updated : गुरुवार, 19 मार्च 2015 (17:59 IST)

उमेश यादव के बारे में 10 खास बातें

उमेश यादव के बारे में 10 खास बातें - World cup cricket, Umesh Yadav
बहुत कम समय में भारतीय क्रिकेट में पहचान बनाने वाले उमेश यादव भारत के तेज गति के गेंदबाज हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में 10 खास बातें। 

1. उमेश यादव घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की तरफ से खेलते हैं और पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने टेस्ट क्रिकेट खेला है। 
2. उमेश यादव के पिता उत्तरप्रदेश के एक गांव में कोयले की खदान में काम करते थे जबकि उमेश की परवरिश नागपुर के पास एक गांव में हुई। 
3. अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत से पहले उमेश यादव ने सेना और पुलिस में नौकरी पाने की कोशिश की थी। 
4. विदर्भ की टीम में शामिल होने के बाद उमेश यादव ने पहली बार लेदर की गेंद से गेंदबाजी की। इसके पहले वह टेनिस बॉल से खेलते थे। 
5. विदर्भ की टीम को घरेलू क्रिकेट में एक पिछड़ी हुई टीम के तौर पर जाना जाता है और इसी वजह से इस टीम के कप्तान प्रीतम गंधे ने उमेश यादव में छुपी हुई क्षमताओं को पहचान कर उनके करियर को आगे बढ़ाने में खास रुचि ली। 
 
अगले पेज पर जानें  उमेश की पत्नी के बारे में... 
 

6. 2008 में उमेश यादव को देल्ही डेयरडेविल्स टीम के लिए $15,000 में खरीदा गया और उनकी इस कमाई का उपयोग उनके घर को बड़ा करवाने में किया गया। 

7. 16 अप्रेल 2013 को उमेश यादव ने दिल्ली में रहने वाली फैशन डिजाइनर तान्या वाधवा से सगाई की। 
8. उमेश यादव ने अपनी पहचान सबसे तेज गेंदबाज के रुप में बनाई है और उनके द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद की गति 154.8 kmph थी। औसतन वह 140 kmph गेंद डालते हैं। 
9. उमेश यादव गेंदबाजी करते हुए स्टंम्प्स पर गेंद डालकर खिलाड़ी को आउट करने की कोशिश करते हैं जिससे उनके द्वारा रन देने की दर ज्यादा होती है। 
10. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने उनके विषय में कहा था कि वह क्षमताओं से भरपूर हैं और समय के साथ उनका प्रदर्शन बहुत बेहतर हो जाएगा।