गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World Cup Cricket, Michael Clarke, captain, Australia
Written By
Last Updated : रविवार, 29 मार्च 2015 (16:22 IST)

वेलडन क्लार्क, शानदार विदाई

वेलडन क्लार्क, शानदार विदाई - World Cup Cricket, Michael Clarke, captain, Australia
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने के साथ ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। क्लार्क एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, ‍जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आते ही पूरी दुनिया में छा गए।



क्लार्क ने दुनिया के हर मैदान में रन बनाए और हर तरह के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बड़ी पारियां खेलीं। क्लार्क में वनडे क्रिकेट में आगे भी खेल सकते थे, लेकिन लगातार चोटिल रहने के कारण वे वनडे में अपने प्रदर्शन को एक जैसा नहीं रख पाए।

245 वनडे मैच में 44.58 की औसत से 7,981 रन बनाने के बाद अगर कोई यह कहे कि क्लार्क वनडे प्लेयर नहीं थे तो यह सही नहीं होगा। क्लार्क वनडे क्रिकेट के एक बड़े खिलाड़ी रहे और उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार अपना खेल खेला। ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप जीतकर क्लार्क ने अपनी विदाई को यादगार बना लिया। वेलडन क्लार्क।