ये घटना है झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू घाटी की जहां हिन्दू भाइयो की सतर्कता ने एक हिन्दू लड़की की जान बचाई।
— ѕαffяσи ℓισи (@ethan_mi7) September 19, 2019
शांतिदूत लड़की को मारने के उद्देश्य से घुमाने ले आया था ।। pic.twitter.com/6FORWhdvgs
झारखंड की पतरातू घाटी में किस तरह एक जेहादी ने हिन्दू लड़कीं को लव जिहाद के जाल में फंसाया और फिर उसे घुमाने ले जाने के बहाने उसकी हत्या की कोशिश की,,
— चौकीदार ललित दीना नाथ सिंह (@laliTmaan123) September 19, 2019
जागरूक हिन्दू भाइयो की वजह से लड़कीं की जान बच पाई।।#लव_जेहाद pic.twitter.com/B9WQ46Uyoo
न्यूज रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना 15 सितंबर, 2019 की है। लातेहार के चंदवा का रहने वाला अरविंद कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने रांची आया था। दोनों घूमने के लिए पतरातू घाटी गए। इसी दौरान अरविंद ने अपनी प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। फिर अरविंद ने अपनी प्रेमिका को बेवफा बता गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद लड़की जोर से चिखने लगी, जिससे स्थानीय लोग मौके पर आ पहुंचे और अरविंद को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।