शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals

उज्जैन में महाकाल लोक में आंधी-तूफान में मूर्तियां खंडित, भ्रष्टाचार के सवालों के घेरे में सरकार

उज्जैन स्थित महाकाल लोक देश और दुनिया के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। छह महीने पहले 750 करोड़ की लागत से बनाए गए महाकाल लोक में रविवार को आए आंधी के चलते कई मूर्तियों के खंडित होने के बाद अब शिवराज सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई है। #ujjain #mahakallok #mahakalujjain #mpnews #mprain मूर्तियों पर पहले भी उठ चुके सवाल- करोड़ों की लागत से बने महाकाल लोक का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को भव्य कार्यक्रम में किया था। महाकाल लोक के निर्माण साथ इसके भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया था। लाल पत्थर और रेनफोर्स प्लास्टिक से बनी मूर्तियों की गुणवत्ता के साथ धार्मिक महत्वा को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। सवाल उठाए गए थे कि प्लास्टिक की प्रतिमाएं हिंदू धर्म स्थानों पर नहीं लगती। महाकाल लोक में धातु की प्रतिमा या पाषाण की मूर्तियां ही लगाई जाना चाहिए थी। इसके बाद भी महाकाल लोक में रेनफोर्स प्लास्टिक से बनी मूर्तियों को लगाया गया और अब मात्र 30 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी ने सरकार के दावे और भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी। अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en