Russia-Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ ICC के वारंट पर भड़का रूस
अमेरिका के जासूसी ड्रोन को रूसी लड़ाकू विमान द्वारा मार गिराने एवं अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद स्थितियां और बिगड़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पुतिन के खिलाफ वारंट उनके गुस्से को भड़का सकता है। ऐसे में वे यूक्रेन पर हमले और तेज कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र समर्थित जांच ने रूस पर यूक्रेन में बड़े पैमाने पर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध करने आरोप लगाया है। यूक्रेन ने अदालत के फैसले की सराहना की है। यूक्रेन ने इसे संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कानून प्रणाली के लिए ऐतिहासिक बताया है। दूसरी ओर, अमेरिकी ड्रोन को गिराए जाने के बाद रूस और अमेरिका रिश्तों में भी तल्खी बढ़ी है।
#Forest #ForestMafia #LandMafia #Burhanpur #MadhyaPradesh #RussiaUkraineWar #UkraineRussiaConflict #VladimirPutin #TheElephantWhisperers #RRR #NaatuNaatu #Oscars2023 #WebduniaHindi #WDNow #HindiNews
इस बीच, पोलैंड ने यूक्रेन को 4 मिग-29 विमान देने की घोषणा कर युद्ध की आग में घी डालने का काम किया है। पोलैंड इसलिए भी रूस से नाराज है कि नवंबर 2022 में 2 रूसी मिसाइलें पोलैंड में जाकर गिरी थीं, जिससे उसके 2 नागरिकों की मौत हुई थी। हालांकि रूस ने उस समय इसका खंडन किया था। माना जा रहा है कि पोलैंड द्वारा यूक्रेन की मदद के बाद अन्य यूरोपी देशों पर भी दबाव बढ़ेगा। ऐसे में वे भी यूक्रेन की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो तनाव और बढ़ सकता है। दूसरी ओर, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि पुतिन और जिनपिंग के बीच जंग खत्म करने पर चर्चा हो सकती है। हालांकि दोनों नेताओं की बैठक से पहले अमेरिका ने कहा है कि वह यूक्रेन में संघर्ष विराम के आह्वान का विरोध करेगा। इससे ऐसा भी लग रहा है कि अमेरिका नहीं चाहता कि युद्ध खत्म हो।
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en