शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. vastu and plant
Written By

वास्तु दोष भी देते हैं कुछ खास प्रकार के पौधे

वास्तु दोष भी देते हैं कुछ खास प्रकार के पौधे - vastu and plant
घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है और घर में रहने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। लेकिन कई बार आपके द्वारा लगाए गए पेड़-पौधे अच्‍छे परिणाम नहीं देते, क्योंकि उनमें वास्तुदोष होता है। आइए जानें, वास्तुदोष और पौधों का संबंध.... 
 
* घर की पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ लगा हो तो इससे घर में भय और निर्धनता आती है। 
 
* घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ होने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
 
* घर की दक्षिण दिशा में पाकड़ और कांटेदार पेड़ होने से घर में रोग पनपते हैं। 
 
वेबदुनिया में पढ़ें ऐसे पौधे ना घर में रखें ना ऑफिस में....
 
* घर की दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ शुभ फलदायक होता है। 
 
* घर के पिछवाड़े या दक्षिण की ओर फलदार वृक्ष शुभ होते हैं। 
 
* घर के उत्तर में गूलर और नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित बीमारियां होती हैं। 
 
* पूर्व और उत्तर दिशा में फलदार पेड़ लगाने से संतान पीड़ा अथवा बुद्धि नाश होता है। 
 
* तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। 
 
* घर के दक्षिण में तुलसी का पौधा कठोर यातना देता है।
 
ये भी पढ़ें
क्या आपका बर्थ डे जून में है?, जानिए कैसे है आप...