गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Disha for Vastu

घर की दिशाओं से जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य....

घर की दिशाओं से जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य.... - Disha for Vastu
जिस घर में जातक को परिवारसहित निवास करना है, उस घर की नीची दिशाओं का वास्तु अनुसार जातक के जीवन में विशेष प्रभाव पड़ता है, जैसे कि -



 
1. घर की पूर्व दिशा की भूमि नीची हो तो भू-स्वामी को संपत्तिदायक होती है।
 
 


 


2. यदि घर की आग्नेय दिशा की भूमि धंसी हुई हो तो घर में अग्नि संबंधित दुर्घटना एवं विद्युत उपकरणों में खराबी के योग होते हैं।
 

 


 


3. घर की दक्षिण दिशा में भूमि नीची हो तो मकान मालिक को मृत्युतुल्य कष्ट, रोग एवं अचानक हानि का सामना करना पड़ता है।
 
 


 


4. नैऋत्य दिशा की भूमि नीची हो तो घर के लोगों में भय के साथ धन-संपत्ति नाश करती है।
 
 


 


5. पश्चिम दिशा की भूमि नीची हो तो अपमान, बदनामी, संतान हानिकारक होती है।
 

 


 


6. वायव्य दिशा की भूमि नीची हो तो घर में कष्ट, कलह होता है।
 
 


 


7. उत्तर दिशा की भूमि नीची हो तो धन-संपत्ति एवं प्रगतिकारक होती है।
 

 

 


8. ईशान दिशा नीची हो तो भवन स्वामी को सुख-संपत्ति, सम्मान एवं ऐश्वर्य प्राप्त होता है।