• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  3. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  4. Aap released list of 18 candidates in Uttarakhand
Written By
Last Updated : मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (20:08 IST)

उत्तराखंड में आप ने जारी की 18 प्रत्याशियों की सूची

Uttarakhand elelction
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को 18 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में देहरादून कैंट, नैनीताल, केदारनाथ, किच्छा और धारचूला जैसी खास सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
 
पार्टी ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी ने आगामी उत्तराखंड चुनाव के लिए अपने 18 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। लड़ेंगे और जीतेंगे।
 
दूसरी लिस्ट के बाद अब तक आप उत्तराखंड चुनाव को लेकर कुल 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।