• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Girlfriend's parents forcibly converted, 4 arrested
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (08:56 IST)

गर्लफ्रेंड के माता-पिता ने जबरन कराया धर्मांतरण, 4 गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड के माता-पिता ने जबरन कराया धर्मांतरण, 4 गिरफ्तार - Girlfriend's parents forcibly converted, 4 arrested
Uttar Pradesh news : उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के परिवार वालों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नजराना, जमाल, जमील और महरूफ के रूप में हुई है। नजराना प्रेमिका मां और जमाल पिता है। जमील ने युवक का खतना करवाया और डॉ. महरूफ के अस्पताल में उसका खतना हुआ।
 
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फेस- 2 क्षेत्र में एक कारखाने में काम करने वाला विशाल किसी दूसरे धर्म की युवती से प्रेम करता था और दोनों विवाह करना चाहते थे। युवती के परिजन ने विशाल के सामने शर्त रखी कि उसे विवाह से पहले मुस्लिम धर्म स्वीकार करना होगा और 100 गज का भूखंड खरीदना होगा।
 
विशाल ने युवती की मां के कहने पर 21 जून को खतना करवा लिया, लेकिन वह 100 गज भूखंड नहीं खरीद पाया। इस  वजह से युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।
 
इसके बाद विशाल और युवती बुलंदशहर चले गए। वहीं युवती के परिजन ने बुलंदशहर में जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपनी प्रेमिका के परिवार वालों पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें
Weather Updates: दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट