शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. court issues arrest warrant against former up cabinet minister swami prasad- maurya
Written By अवनीश कुमार
Last Updated : बुधवार, 12 जनवरी 2022 (17:03 IST)

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी - court issues arrest warrant against former up cabinet minister swami prasad- maurya
लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री व बीजेपी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की बीजेपी से इस्तीफा देते ही मुश्किलें बढ़ने लगी हैं और उनके खिलाफ देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है।

सुलतानपुर में एमपीएमलए कोर्ट के दंडाधिकारी योगेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को 24 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

अधिवक्ता अनिल तिवारी ने देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ परिवाद दायर किया था।

इसमें बुधवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अदालत में हाजिर होना था लेकिन वे नहीं हुए। इसके बाद अपर मुख्य दंडाधिकारी एमपी-एमएलए ने आरोपित पूर्व केन्द्रीय श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पूर्ववत जारी गिरफ्तारी वारंट को जारी करने का आदेश दिया है।
अगली तारीख सुनवाई की 24 जनवरी 2022 सुनिश्चित कर दी। कल मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा देकर भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया था।

अब वे समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 14 जनवरी को वे समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे लेकिन उससे पहले उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें
योगी कैबिनेट से स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान का इस्तीफा BJP के लिए रेड अलर्ट!, बड़ा सवाल भाजपा में क्यों मची भगदड़?