ramcharitmanas
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Narendra Modi badaun railly

यूपी के बदायूं में नरेन्द्र मोदी की रैली

Narendra Modi
उत्तरप्रदेश के बदायूं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
* जनता ने आंधी का संकेत दे दिया है। भाजपा एमएलसी चुनाव में तीनों सीटें जीती। 
* अच्छे दिन नहीं आने के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा जिम्मेदार।
* क्या लोकतंत्र में ईमानदारों का हक छीनना सही है?
* अखिलेश के नारे 'काम बोलता है' पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि अखिलेश जी का काम नहीं कारनामे बोलते हैं। 
* महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी में तीन महिला बटालियन बनाएंगे। 
* मुख्यमंत्री अखिलेश पर अपनी नकल उतारने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि अखिलेश मेरी तरह जनता से सवाल पूछने लगे हैं लेकिन कब, क्या और कहां पूछना चाहिए यह वे नहीं जानते। 
* अखिलेश लोगों से पूछते हैं कि क्या अच्छे दिन आ गए? मैं पूछता हूं कि क्या उन्हें जनता को अपने पांच साल का हिसाब नहीं देना चाहिए? 
* बदायूं के लोगों ने हमारा सांसद नहीं बनाया फिर भी हमने 500 गांवों में बिजली पहुंचाई। 
* सपा एमएलए ने ही राज्य सरकार और सांसद पर आरोप लगाया कि यहां खनन और बिजली के तारों में भ्रष्टाचार हुआ। एसपी सांसद धर्मेन्द्र यादव पर लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप। 
* बदायूं पिछड़ा, कुनबा बढ़ा। 
* मुलायम पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि अखिलेश की गलती पर मुलायम यही कहते कि बच्चा है गलती हो जाती है। 
* अखिलेश यादव गैर जिम्मेदार मुख्‍यमंत्री हैं। ऐसे लोग कभी भी जनता जनार्दन का भला नहीं कर सकते। 
ये भी पढ़ें
मनोहर पर्रिकर : प्रोफाइल