Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Mulayam Singh Yadav

मुलायमसिंह यादव शीघ्र जुटेंगे चुनाव प्रचार में : आजम

Mulayam Singh Yadav
रामपुर। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव राज्य विधानसभा चुनाव में शीघ्र ही पार्टी के लिए प्रचार शुरू करेंगे। 
 
आजम ने एक समाचार चैनल से कहा कि 'नेताजी' (मुलायम सिंह यादव) राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए शीघ्र ही प्रचार शुरू करेंगे। उन्हें सबसे पहले रामपुर से प्रचार शुरू करने के लिए मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के असल बागवान नेताजी ही हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यादव राष्ट्रीय नेता हैं। देश में उनके जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है।
 
शिवपाल के चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर आजम ने कहा कि पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं है। सब प्यार से हो रहा है। वे जसवंतनगर से पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। प्रत्याशियों की सूची में भी विवाद नहीं है। चंद टिकटों को लेकर कुछ मंथन चल रहा है। ये सब 1-2 दिन में ठीक हो जाएगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
'गण' की भागीदारी और 'तंत्र' की पारदर्शिता