• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. बजट 2019
  3. बजट समाचार
  4. budget farmers
Written By

मोदी सरकार के आखिरी बजट में किसानों को हो सकता है बड़ा फायदा

मोदी सरकार के आखिरी बजट में किसानों को हो सकता है बड़ा फायदा - budget farmers
नई दिल्ली। मोदी सरकार एक फरवरी को अपने पहले कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है। किसानों को मोदी सरकार के बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। 
 
मई में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उससे 3 माह पहले जारी होने वाले बजट में किसानों को बड़ा फायदा हो सकता है। हाल ही हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद जिस तरह से देश में किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणाएं हो रही है उससे कहा जा सकता है कि यह बजट किसान हितैषी हो सकता है।
 
बजट में मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
 
सरकार समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों के लिए फसली ऋण पर ब्याज पूरी तरह माफ कर सकती है। इससे सरकारी खजाने पर 15,000 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त बोझ आयेगा। बजट में खाद्यान्न वाली फसलों के लिए बीमा पॉलिसी पर प्रीमियम को पूरी माफ करने का भी प्रस्ताव रखा जा सकता है।