• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

छनछन और मानव को नजदीक लाएगा डॉगी

छनछन
छोटे पर्दे के धारावाहिकों की तो बात ही निराली है कब क्या हो जाए पता लगाना थोड़ा मुश्किल है पंरतु हम आपके लिए सब कुछ पता लगा ही लेते हैं। अब देखिए ना सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘छनछन’ में मुख्य किरदार छनछन अपने डॉगी को बर्थडे पार्टी देंगी।

वैसे तो हर कोई अपने पालतू जानवरों से प्यार करता है पर छनछन की तो बात ही निराली है। छनछन ने अपने प्यारे डॉगी के बर्थडे पर एक पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में छनछन अपने सभी दोस्तों के साथ साथ अपने डॉगी के दोस्तों को भी न्यौता देंगी।

PR
PR


तो डॉगी भी कहा पीछे रहने वाला है वो भी अपनी इस प्यारी और निराली छनछन के दिल का हाल खूब जानता है इसलिए तो छनछन के डॉगी पुचपुच ने छनछन और मानव के बीच क्यूपिड बनने का फैसला किया है। क्यूपिड बनकर पुचपुच छनछन और मानव के बीच के प्यार को और बढ़ाएगा। साथ ही दोनों को ये एहसास करवाएगा कि वे दोनो एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

गौरतलब है कि छनछन और मानव की दोस्ती कई लड़ाईयों के बाद हुई है। मानव भी अपनी छनछन के प्यार में उसके डॉगी से दोस्ती कर चुका है। तो देखते है कि छनछन और मानव के प्यार को पुचपुच कितना सफल बना पाता है।