• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Panjiri Prasad
Written By

जन्माष्टमी : कैसे बनाते हैं पंजीरी का प्रसाद

जन्माष्टमी : कैसे बनाते हैं पंजीरी का प्रसाद - Panjiri Prasad
धनिया पंजीरी भगवान श्री कृष्ण के प्रिय भोग में शामिल है। कोई भी भोग या प्रसाद बनाने के लिए हमेशा शुद्धता और स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। यहां पढ़ें धनिया की पंजीरी बनाने का सरल तरीका... 
 
धनिया की पंजीरी

सामग्री :
 
150 ग्राम साबुत खड़ा धनिया, 100 ग्राम शकर का बूरा, छोटी पाव कटोरी कटे हुए मखाने, 25 ग्राम सूखे खोपरे के टुकड़े, 1 बड़ा चम्मच चिरौंजी दाना, पाव कप खरबूजे के बीज, काजू और बादाम की कतरन, 2-3 इलायची पिसी हुई, कुछेक किशमिश, 4-5 केसर के लच्छे, घी (अंदाज से)। 
 
विधि :
 
Step 1: सबसे पहले एक कड़ाही में छोटा आधा चम्मच घी गर्म करें। 
 
Step 2: अब धनिया डालकर धीमी आंच पर भूनें। 
 
Step 3: जब धनिए से खुशबू आने लगे तब आंच से उतारकर ठंडा कर लें। 
 
Step 4: अब सभी मेवे भूनकर अलग रखें। 
 
Step 5: धनिया ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक बीस लें। 
 
Step 6: अब इसमें पिसी शकर, सभी तले मेवे, पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
 
Step 7: अब केसर के लच्छों से सजाएं। 
 
Step 8: लीजिए तैयार है शाही धनिया-मेवे की पंजीरी।
 
अब इस प्रसाद से भगवान कान्हा जी को भोग लगाएं।