शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. Laddu
Written By

संक्रांति स्पेशल : लाजवाब तिल-बाजरे के लड्डू

संक्रांति स्पेशल : लाजवाब तिल-बाजरे के लड्डू - Laddu
सामग्री : 
 

100 ग्राम तिल, 100 ग्राम मूंगफली दाने, 400 ग्राम गुड़, 250 ग्राम बाजरे का आटा, 2 बड़े चम्मच शुद्ध घी, 1 छोटी कटोरी मेवा। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले तिल, मूंगफली दाने व बाजरे के आटे को अलग-अलग भून लें। ‍तत्पश्चात मेवा भी धीमी आंच पर भून लें। 
 
अब गुड़ में डेढ़ गिलास पानी डालकर 2 तार की चाशनी तैयार कर लें। अब इसमें मूंगफली दाना, बाजरे का आटा, मेवा, तिल व घी डालकर अच्छी तरह मिला लें और अपनी पसंद की साइज के अनुसार लड्डू बना कर पेश करें।