शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. share market
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (11:29 IST)

एक्जिट पोल के नतीजों से शेयर बाजार में बहार

एक्जिट पोल के नतीजों से शेयर बाजार में बहार - share market
गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद गुजरात और उत्तराखंड चुनाव पर आए एक्जिट पोल के नतीजों में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इसका असर शुक्रवार सुबह शेयर बाजार में भी दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर ही इसका सकारात्मक असर दिखाई दिया।
 
ब्रोकरों के अनुसार सर्वेक्षण एजेंसियों के गुरुवार को जारी एक्जिट पोल में केंद्र में पहले से मौजूद भाजपा की गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने से शेयर बाजार में सकारात्मक धारणा देखी गई।
 
इसके चलते बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 358.11 अंक यानी 1.07% उछलकर 33,605.11 अंक पर खुला है। पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 193.66 अंक की बढ़त देखी गई थी।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी भी 110.20 अंक यानी 1.07% की मजबूती के साथ 10,362.30 अंक पर खुला है।
 
रुपए में भी उछाल : एक्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखने का असर मुद्रा बाजार पर भी पड़ा है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे मजबूत होकर 64.11 पर खुला।