शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

धर्मा ने टाटा ओपन गोल्फ जीता

धर्मा ने टाटा ओपन गोल्फ जीता -
FILE
जमशेदपुर। बेंगलुरु के एम. धर्मा ने आज तीन स्ट्रोक की जीत के साथ 50 लाख रूपए इनामी 12वें टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। धर्मा ने अंतिम दौर में दो अंडर 69 का कार्ड बनाया और उनका कुल स्कोर 13 अंडर 272 रहा।

जमशेदपुर के एमेच्योर करण टौंक दस अंडर 275 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दिल्ली के शमीम खान ने तीसरा और मानव जैनी ने चौथा स्थान हासिल किया। (भाषा)