शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. गोल की खुशी मातम में बदली, गई जान (वीडियो)
Written By
Last Updated : मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (18:56 IST)

गोल की खुशी मातम में बदली, गई जान (वीडियो)

गोल की खुशी मातम में बदली, गई जान (वीडियो) - गोल की खुशी मातम में बदली, गई जान (वीडियो)
गोल करने के बाद फुटबॉलर अलग-अलग तरह से जश्न मनाते हैं, लेकिन एक भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी को गोल का जश्न मनाना महंगा पड़ गया। गोल का जश्न मनाने के दौरान अजील तरीके से गिरने के कारण भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी पीटर बियाक्सैंगज़ुआला की मौत हो गई।

बेथलेहेम वेंग्थलैंग एफ़सी की ओर से चानमारी वेस्ट एफ़सी पर बराबरी का गोल मारने के बाद  23 वर्षीय खिलाड़ी ने कलाबाज़ी मारने की कोशिश की थी। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। बियाक्सैंगज़ुआला को अस्पताल ले जाया गया। उनका ऑपरेशन किया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। इस मैच में उन्हें चोट लगी वह मिज़ोरम प्रीमियर लीग का एक राज्य स्तरीय मैच था।



मिज़ोरम प्रीमियर लीग के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज पर जारी एक बयान के अनुसार मिज़ोरम के फ़ुटबॉल जगत के लिए यह एक दुखद दिन है और फ़ुटबॉल खिलाड़ी की मौत ने उनके टीम के साथियों, फ़ुटबॉल खिलाड़ियों और प्रशंसकों सभी को हिलाकर रख दिया है।

पीटर एक रक्षात्मक मिडफ़ील्डर थे जो हमेशा बेहद आक्रामक और मेहनती रहे थे। वे एक सच्चे खिलाड़ी थे। पीटर का क्लब बेथलेहेम वेंग्थलैंग उनकी जर्सी नंबर 21 को हटा देगा। बेथलेहेम वेंग्थलैंग एफ़सी उत्तर-पूर्व भारत का एक क्लब है। (एजेंसियां)