शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Women wrestler Navjot Kaur, wrestling championship
Written By
Last Modified: रविवार, 4 मार्च 2018 (00:39 IST)

महिला पहलवान नवजोत के घर जश्न का माहौल...

महिला पहलवान नवजोत के घर जश्न का माहौल... - Women wrestler Navjot Kaur, wrestling championship
चंडीगढ़। सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनी नवजोत कौर के घर में जश्न का माहौल है। पंजाब के तरन तारन जिले की नवजोत ने शुक्रवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप में महिलाओं की 65 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग के फाइनल में जापान की मिया इमाई को 9-1 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


उनकी बहन नवजीत ने तरन तारन से कहा, कुश्ती में नवजोत की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरा परिवार उत्साहित है। हमें उसकी उपलब्धि पर फख्र है। उन्होंने कहा, हम उसकी जीत और स्वर्ण पदक के लिए दुआ मांग रहे थे। फाइनल में मिया से मुकाबले को लेकर नर्वस थे, क्योंकि जापानी पहलवानों को मजबूत प्रतिद्वंदी माना जाता है। पहले हमें लगा की वह मिया को हरा नहीं पाएगी, लेकिन फिर मीडिया में किसी ने हमें नवजोत की जीत के बारे में बताया।

किसान परिवार की नवजोत जब कक्षा छह में थी, तभी से उन्होंने कुश्ती करना शुरू किया। वह एशियाई चैम्पियनशिप 2013 में रजत और राष्ट्रमंडल खेल 2014 में 67 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर नवजोत को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, एशियाई कुश्ती चैम्पियपशिप में स्वर्ण पदक जीत कर देश और पंजाब का मान बढ़ाने के लिए नवजोत कौर को बधाईं। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
वेंकटेश प्रसाद किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच नियुक्त