शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Tokyo olympic, year 2020
Written By
Last Modified: टोकियो , शुक्रवार, 31 जुलाई 2015 (18:02 IST)

टोकिया 2020 ओलंपिक का लोगो फंसा विवादों में

टोकिया 2020 ओलंपिक का लोगो फंसा विवादों में - Tokyo olympic, year 2020
टोकियो। जापान ने टोकियो 2020 ओलंपिक खेलों का लोगो जारी कर दिया है, लेकिन जापानी डिजाइनर  द्वारा तैयार किए गए इस लोगो के डिजाइन को लेकर बेल्जियम के डिजाइनर ओलिवियर डेबी ने विवाद  खड़ा कर दिया है। 
जापान ने 2020 ओलंपिक खेलों का लोगो भारी संख्या में उपस्थित लोगों के सामने जारी किया, लेकिन  जारी होने के बाद से ही यह लोगो विवादों में आ गया है।

जापान का दावा है कि एक जापानी डिजाइनर  ने इस लोगो को तैयार किया है लेकिन बेल्जियम के डिजाइनर ने दावा किया है यह बेल्जियम के थिएटर  डी लीज के लोगो के समान है। बेल्जियम के इस डिजाइनर ने इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की धमकी तक  दे दी है। सोशल मीडिया पर भी लगातार यह सवाल उठाया जा रहा है।
 
डिजाइनर ओलिवियर ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसे लेकर स्पष्टीकरण की मांग भी की है। डेबी ने  कहा कि मैं इस बात से हैरान हूं कि यह टोकियो के लोगो में उपयोग किए गए शब्दों का डिजाइन थिएडर  डी लीज से कितना मेल खाता है। मैं और हमारा थिएडर इस डिजाइन को लेकर अपने वकीलों से बात कर  रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि इसे देखने के बाद मैं इस बात को पचा ही नहीं पा रहा हूं कि ग्राफिक डिजाइनर जिसने  टोकियो ओलंपिक के लोगो को तैयार किया है, उसने मेरा लोगो इससे पहले देखा ही नहीं होगा। 
 
जापानी डिजाइनर केनजिरो सानो ने टोकियो 2020 ओलंपिक का लोगो डिजाइन किया है जिसमें टोकियो  का ‘टी’ बड़े आकार में उकेरा गया है जिसके पास एक लाल रंग का बिंदु है, जो जापान के राष्ट्रीय झंडे को  दिखाता है।
 
सानो ने कहा कि उनका लक्ष्य एक अलग-सा जापानी डिजाइन बनाने का था जिसमें राष्ट्रीय ध्वज की  झलक भी मिले तथा मुझे इस डिजाइन के सवालों में आने को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। मैंने किसी  अन्य डिजाइन को देखकर इसे तैयार नहीं किया है।
 
जापान की समाचार एजेंसी के मुताबिक बेल्जियम के डिजाइनर जापान ओलंपिक के इस डिजाइन को  बदलने या हटाने के बारे में मांग कर सकते हैं। (वार्ता)