शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sonu wrestler, Ashu wrestler
Written By
Last Updated : गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (00:39 IST)

विश्व कुश्ती में सोनू के बाद आशु को मिला रजत

विश्व कुश्ती में सोनू के बाद आशु को मिला रजत - Sonu wrestler, Ashu wrestler
एथेंस। भारत के सोनू ने यहां चल रही विश्व कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता के 58 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक हासिल किया और उनके बाद आशु ने 69 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में रजत अपने नाम किया। 
             
भारत को प्रतियोगिता में अब तक दो रजत पदक मिल चुके हैं। एक अन्य पहलवान अरशद 42 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में हार गए। आशु को पहले राउंड में बाई मिली और अगले दौर में उन्होंने ऑस्ट्रिया के बर्नार्ड बेगले को 6-0 से पराजित कर दिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कजाखिस्तान के गैलिमबेक नुरगाली को 4-0 से शिकस्त दी। 
 
भारतीय पहलवान ने सेमीफाइनल में जार्जिया के डेवित सोलोगाश्विली को 3-2 से हराया। उनका फाइनल में यूक्रेन के व्लादीस्लाव क्रावचेंको से बुधवार को मुकाबला था जिन्होंने कड़े संघर्ष में आशु की उम्मीदों को तोड़ दिया।
             
अरशद कांस्य पदक के लिए मुकाबले में कजाखिस्तान के ए रासिल मैमीरबेकोव से 1-2 से हार गए। इससे पहले कल सोनू को स्वर्ण पदक के मुकाबले में ईरान के मोहसिन मधानी से 3-14 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
                   
भारत ने पिछले महीने जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीते थ, लेकिन पेरिस में हुई सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को एक भी पदक हाथ नहीं लगा। कैडेट विश्व कुश्ती में भारत के हिस्से में दो रजत आ चुके हैं। (वार्ता)