शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza enters in Australian Open
Written By
Last Modified: मेलबोर्न , शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (15:11 IST)

सानिया तीसरे दौर में, बोपन्ना बाहर

सानिया तीसरे दौर में, बोपन्ना बाहर| Sania Mirza enters in Australian Open
मेलबोर्न। भारतीय खिलाड़ियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शुक्रवार का दिन मिला-जुला रहा, जब सानिया मिर्जा महिला युगल के तीसरे दौर में पहुंच गई जबकि रोहन बोपन्ना पुरुष युगल से बाहर हो गए।
 
चौथी वरीयता प्राप्त सानिया और चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्रायकोवा ने ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर और चीन की शुआई झांग को 6-1, 6-4 से हराया। सिडनी में पिछले सप्ताह एपिया इंटरनेशनल में उपविजेता रही सानिया और स्ट्रायकोवा की जोड़ी अब जापान की एरि होजुमी और मियू कातो से खेलेगी।
 
पुरुष युगल में बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कुवास को दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और ब्राडले मूसले की गैरवरीय जोड़ी ने हराया। बोपन्ना और कुवास की 15वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी यह मुकाबला 1 घंटे 55 मिनट में 6-2, 6-7, 4-6 से हार गई। इसके साथ ही पुरुष युगल में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। अनुभवी लिएंडर पेस और ब्राजील के आंद्रे सा के अलावा दिविज शरण और पूरव राजा की जोड़ी पहले दौर में ही हार गई थी।
 
महिला युगल में सानिया और स्ट्रायकोवा ने शुरू ही से आक्रामक खेल दिखाया और पहले सेट में अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस 2 बार तोड़कर 4-0 से बढ़त बना ली। स्टोसुर और झांग ने सानिया की सर्विस तोड़कर अंतर 1-4 का किया लेकिन इसके बाद सानिया और स्ट्रायकोवा ने तीसरे सेट प्वॉइंट पर पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में सानिया की सर्विस दूसरे गेम में टूटी लेकिन समय रहते उन्होंने वापसी करके लगातार 3 गेम जीतकर स्कोर 3-3 कर लिया। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
इंग्लैंड पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना