• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Samuel Tephera won the Birmingham Indoor Grand Prix
Written By
Last Updated : रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (17:29 IST)

बर्मिंघम इंडोर ग्रां प्री में टेफेरा ने 1500 मीटर में बनाया नया इंडोर विश्व रिकॉर्ड

Samuel Tephera। टेफेरा ने 1500 मीटर में इंडोर विश्व रिकॉर्ड बनाया, योमिफ केजेल्चा को पछाड़ा - Samuel Tephera won the Birmingham Indoor Grand Prix
बर्मिंघम। इथोपिया के किशोर सैमुअल टेफेरा ने शनिवार को 1,500 मीटर में 22 साल पुराना इंडोर विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 मिनट 31.04 सेकंड के समय के साथ बर्मिंघम इंडोर ग्रां प्री जीती।
 
पिछले साल बर्मिंघम में आसानी से इंडोर विश्व खिताब जीतने वाले 19 साल के टेफेरा ने दौड़ में अपने हमवतन योमिफ केजेल्चा को 0.54 सेकंड से पछाड़कर खिताब जीता।
 
टेफेरा ने फरवरी 1997 में मोरक्को के महान धावक हिचाम अल गुएरोज के 2 मिनट 31.18 सेकंड के समय में 0.14 सेकंड का सुधार किया।
ये भी पढ़ें
बोल्ट को अभद्र भाषा बोलना महंगा पड़ा, महमूदुल्लाह को बल्ला मारने पर लगा जुर्माना