• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Russia is upset with Tokyo Olympics and Qatar World Cup exit
Written By
Last Updated : मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (11:13 IST)

डोपिंग मामला : टोक्यो ओलंपिक और कतर विश्व कप से बाहर किए जाने से खफा है रूस

डोपिंग मामला : टोक्यो ओलंपिक और कतर विश्व कप से बाहर किए जाने से खफा है रूस - Russia is upset with Tokyo Olympics and Qatar World Cup exit
लुसाने। विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने डोपिंग के गलत आंकड़े देने के आरोप में रूस में 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया है जिस पर राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 
 
लुसाने में वाडा की कार्यकारी समिति की बैठक में रूस पर 4 साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया जिससे वह टोक्यो ओलंपिक 2020 और कतर विश्व कप 2022 नहीं खेल सकेगा। उसने रूस पर डोपिंग जांच प्रयोगशाला के गलत आंकड़े देने का आरोप लगाया है। 
 
इस प्रतिबंध की वजह से रूसी सरकारी अधिकारी किसी बड़े टूर्नामेंट में शिरकत नहीं कर सकेंगे। वहीं रूस को किसी टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार भी नहीं होगा। 
 
पुतिन ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित और ओलंपिक चार्टर के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, ‘रूसी ओलंपिक समिति की अवहेलना करने का कोई कारण नहीं है। रूस अपने झंडे तले खेलों में भाग लेगा।’ 
 
रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने कहा, ‘यह रूस विरोधी उन्माद का सिलसिला है और अब यह नासूर बन चुका है।’
ये भी पढ़ें
कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में दिया बड़ा बयान...