• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rohan Bopanna, Sania Mirza
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 मार्च 2017 (22:46 IST)

बोपन्ना 23वें और सानिया सातवें स्थान पर कायम

बोपन्ना 23वें और सानिया सातवें स्थान पर कायम - Rohan Bopanna, Sania Mirza
नई दिल्‍ली। भारत के युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना ताजा विश्व युगल टेनिस रैंकिंग में अपने 23वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि सानिया मिर्जा का महिला युगल रैंकिंग में सातवां स्थान कायम है। 
               
युगल रैंकिंग में लिएंडर पेस, दिविज शरण और पूरव राजा को नुकसान उठाना पड़ा है। पेस एक स्थान गिरकर 57वें, शरण एक स्थान गिरकर 58वें और पूरव दो स्थान गिरकर 62वें नंबर पर खिसक गए हैं। 
              
एकल रैंकिंग में रामकुमार रामनाथन आठ स्थान के सुधार के साथ 269 नंबर पर पहुंच गए हैं। यूकी भांबरी ने 34 स्थान की छलांग लगाई है और वे अब 307वें नंबर पर आ गए हैं। 
 
साकेत मिनेनी को 26 स्थान का नुकसान हुआ है और वे 309वें नंबर पर खिसक गए हैं। प्रजनेश गुणेश्वरण 17 स्थान के सुधार के साथ 325वें और एन श्रीराम बालाजी 13 स्थान के सुधार के साथ 350वें नंबर पर आ गए हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
जूनियर और सीनियर के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा : श्रीजेश