शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Roger Federer, Rafael Nadal
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 अक्टूबर 2014 (12:41 IST)

फेडरर, नडाल बासेल में आगे बढ़े

फेडरर, नडाल बासेल में आगे बढ़े - Roger Federer, Rafael Nadal
बासेल। शीर्ष वरीय रोजर फेडरर और राफेल नडाल ने स्विस इंडोर बासेल ओपन के पहले राउंड में आराम से जीत दर्ज की।
 
घरेलू कोर्ट पर अपने छठे खिताब की कोशिश में जुटे फेडरर ने लक्जमबर्ग के जाइल्स मुलर को पहले राउंड में 46 मिनट में 6-2, 6-1 से पराजित किया। अब इस स्टेडियम पर उनका रिकार्ड 52.9 जीत का हो गया है, जिस स्टेडियम पर उन्होंने दो दशक पहले बतौर बॉलबॉय शुरुआत की थी।
 
दूसरे वरीय नडाल ने फ्रांस के पियरे ह्यूजेस हरबर्ट को 6-1, 6-1 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। उन्हें फ्रांस के क्वालीफायर हरबर्ट को हराने में महज 56 मिनट लगे। अब उनकी भिड़ंत 17 वर्षीय क्रोएशियाई बोर्ना कोरिच और कजाखस्तान के एंड्रे गोलुबेव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।
 
कोरिच ने लातिविया के छठे वरीय अर्नस्ट गुलबिस को 7-6, 6-3 से जबकि गोलुबोव ने रूस के तैमुराज गाबाशविली को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।
 
पांचवें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव ने जर्मनी के युवा एलेक्जैंडर ज्वेरेव को 2-6, 6-4, 6-2 से हराया।
 
बेल्जियम के सातवें वरीय डेविड गोफिन ने क्रोएशिया के इवान डोडिग को 7-6, 6-4 से मात दी। (भाषा)