मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rial Madrid, Rial Sociedad
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (18:23 IST)

रियाल मैड्रिड ने सोसिएदाद को 3-1 से हराया

रियाल मैड्रिड ने सोसिएदाद को 3-1 से हराया - Rial Madrid, Rial Sociedad
मैड्रिड। स्ट्राइकर बोर्जा मेयोरल और गेरेथ बेल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रियाल सोसिएदाद को 3-1 से हरा दिया।
                            
मैड्रिड के लिए मेयोरल ने मैच के 19वें मिनट में गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। मेयोरल का अपने क्लब के लिए पहला गोल था। हालांकि मैड्रिड की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही और इसके सात मिनट बाद ही सोसिएदाद के केविन रोड्रिग्यूस ने गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।              
                             
लेकिन 36वें मिनट में रोड्रिग्यूस के आत्मघाती गोल ने मैड्रिड को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। मैड्रिड के खिलाड़ियों को 43वें मिनट में भी गोल करने के मौके मिले, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए।
                            
हाफ टाइम तक 2-1 से आगे रहने के बाद मैड्रिड ने 61वें मिनट में बेल के बेहतरीन गोल के दम पर स्कोर 3-1 कर लिया। बेल का सोसिएदाद के खिलाफ यह छठा गोल था। मुकाबले में इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका और मैड्रिड ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
                             
इस जीत के साथ से गत चैंपियन मैड्रिड की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है और अब वह शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना से सिर्फ चार अंक पीछे है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
डेविस कप विश्व ग्रुप में भारत का सपना टूटा